दिल्ली-एनसीआर

सरकारी स्कूल की शिक्षक ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों से लिया पंगा

jantaserishta.com
12 Nov 2021 9:57 AM IST
सरकारी स्कूल की शिक्षक ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों से लिया पंगा
x
फिलहाल पुलिस दूसरे झपटमार की तलाश कर रही है.

नई दिल्ली: शालीमार बाग इलाके में बुधवार को एक महिला शिक्षक झपटमारों से भिड़ गईं। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक नाबालिग झपटमार को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस दूसरे झपटमार की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय नेहा अग्रवाल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह परिवार सहित शालीमार बाग के बीपी ब्लॉक में रहती हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रही थी। शालीमार बाग क्लब रोड पर स्कूटी सवारों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। पीड़िता ने खुद को संभालते हुए बैग को अपनी तरफ खींचा। वह खुद भी गिर गईं लेकिन बैग नहीं छोड़ा जिसकी वजह से स्कूटी सवार दोनों लड़के भी गिर गए।
इसके बाद नेहा ने स्कूटी पर सवार एक शख्स को दबोच लिया लेकिन दूसरा पैदल ही भाग निकला। इस बीच वहां मौजूद लोग नेहा की सहायता करने के लिए आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया शख्स नाबालिग है और वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में रहता है।
पुलिस को नाबालिग के कब्जे से मिली स्कूटी भी शालीमार बाग इलाके से चुराई गई थी। अब पुलिस नाबालिग के साथी की तलाश कर रही है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने महिला शिक्षक को सम्मानित करने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story