दिल्ली-एनसीआर

सरकार लोगों के कल्याण पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार है: भूपेंद्र यादव

Admin Delhi 1
9 Dec 2022 12:52 PM GMT
सरकार लोगों के कल्याण पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार है: भूपेंद्र यादव
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा है कि लोगों के कल्याण के लिए सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। यादव ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों का असर भूमि तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण ही गुजरात में 27 वर्ष के शासन के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान नीति और छात्रवृत्ति योजनायें समाज के निचले स्तर तक गयी हैं। जनधन जैसी योजनाओं से लोगों को अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन धन योजना और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में राज्यों को ज्यादा अधिकार देने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता संसद की कार्यवाही में कई बार व्यवधान डालने का प्रयास करते हैं।

मोदी के सत्ता में आने के बाद जन कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में चर्चा का अर्थ लोगों के कल्याण की चर्चा है। सरकार इसके लिए हमेशा तैयार है। संसद में कल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा करने से ही लोकतंत्र की अवधारणा मजबूत होगी। मोदी के शासन में कल्याणकारी कार्य किये गये है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta