दिल्ली-एनसीआर

सबका साथ-सबका विकास की नीति पर सक्रिय है सरकार: अमित त्यागी

Admin Delhi 1
28 March 2023 3:50 PM IST
सबका साथ-सबका विकास की नीति पर सक्रिय है सरकार: अमित त्यागी
x

नॉएडा न्यूज़: भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में एक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। श्री सिंह ने कहा कि सरकार गांव व गरीब के लिए कार्य कर रही है। चाहे किसान सम्मान निधि हो, उज्ज्वला योजना हो किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन की बिजली बिल माफ हो या धान व गेहूं क्रय केंद्रों पर रिकॉर्ड खरीद हो, अथवा मोटे अनाज को बढ़ावा देने की बात हो आदि सभी योजनाओं पर सरकार कार्य कर रही है।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अमित त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर कार्य किया है जिसमें समाज के हर वर्ग का विकास शामिल है। प्रधानमंत्री ने अब तक अपने कार्यकाल में किसानों का विशेष ध्यान रखा है।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित: बैठक में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सत्येंद्र तुगाना, ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, सतीश देव त्यागी, अरविंद शिखरवार, संतोष शिखरवार, सतीश जैन, श्याम चाहर, यशपाल राणा, सत्येंद्र त्यागी, हरेंद्र सिंह, भोला सिंह राहुल सिसोदिया, आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Next Story