दिल्ली-एनसीआर

केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

jantaserishta.com
11 May 2022 10:52 PM IST
केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी के बाद 5वें और 6वें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है. इन कर्मचारियों के डीए में 13% की बढ़ोतरी कर दी गई है. यानी अब इन कर्मचारियों को भी बाकी केंद्रीय कर्मचारियों के जितना महंगाई भत्ता दिया जाएगा. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों में कई ऐसे भी कर्मचारी हैं जिन्हें अब तक 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है.

वित्‍त मंत्रालय के अनुसार, '5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA बढ़कर 381 फीसदी हो जाएगा, जबकि 6वें वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का DA 196 फीसदी से बढ़ाकर 203 फीसदी किया जाएगा. यानी इसमें 7% की बढ़ोतरी होगी. आपको बता दें कि इन कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा जनवरी, 2022 से लागू होगा. इन कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा.'
गाउआर्टलब है कि इन कर्मचारियों को अब तक 7वां वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा था. केंद्रीय विभागों अथवा स्‍वायत्‍त संस्‍थाओं में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अभी तक 7वें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया है. लेकिन वित्त मंत्रालय क इस ऐलान के बाद, 5वें और 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत काम करने वाले इन कर्मचारियों को एकमुश्‍त 7 से 13 फीसदी तक डीए का लाभी मिलेगा. इस ऐलान के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story