- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सोने में जोरदार तेजी,...
दिल्ली-एनसीआर
सोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पार
SHIDDHANT
11 Feb 2026 8:40 PM IST

x
Delhi दिल्ली। सोने की कीमत में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम फिर से 1.57 लाख रुपए के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,067 रुपए बढ़कर 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,56,255 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,130 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,44,107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,191 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,17,992 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। दूसरी तरफ, चांदी की कीमत 7,349 रुपए बढ़कर 2,66,449 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि इससे पहले मंगलवार को 2,59,100 रुपए प्रति किलो थी।
हाजिर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत बढ़कर 1,58,284 रुपए और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.91 प्रतिशत बढ़कर 2,62,435 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.10 प्रतिशत बढ़कर 5,086 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 4.35 प्रतिशत बढ़कर 83 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने में 1,700 रुपए की तेजी देखने को मिली। यह दिखाता है कि अमेरिका के बेरोजगारी और नॉन-फॉर्म पेरोल के आंकड़ों से पहले निवेशकों ने पॉजिशन बना ली है। उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,55,000 रुपए के आसपास है, जबकि रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए से लेकर 1,62,000 रुपए के बीच है।
Tagsसोने की कीमतचांदी की कीमत24 कैरेट सोनाMCX सोनाअंतरराष्ट्रीय सोनाकॉमेक्सनिवेशहाजिर बाजारभारत सोना भावधातु बाजारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





