दिल्ली-एनसीआर

खुर्जा में स्कूल के हेड मास्टर पर बच्चियों ने अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, मास्टर गिरफ्तार

Tara Tandi
26 March 2024 4:15 PM IST
खुर्जा में स्कूल के हेड मास्टर पर बच्चियों ने अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, मास्टर गिरफ्तार
x
गाजियाबाद : अरनिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय पर हेड मास्टर है। आरोप है कि वह स्कूल में पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हैं। जिस वजह से उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया।
जिसकी जानकारी अभिभावकों ने जुटाई, तो उन्हें छात्राओं ने मास्टर द्वारा छेड़छाड़ करने के संबंध में जानकारी दी। वहीं बताया कि आरोपी द्वारा घर बताने पर फेल करने और स्कूल से नाम काटने की धमकी भी उन्हें दी जाती। पीड़ित अभिभावकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
Next Story