दिल्ली-एनसीआर

प्रेमिका ने प्रेमी से अश्लील फोटो डिलीट करने को कहा, मामला थाने पहुंचा

Admin Delhi 1
8 July 2022 3:33 PM IST
प्रेमिका ने प्रेमी से अश्लील फोटो डिलीट करने को कहा, मामला थाने पहुंचा
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इसलिए थप्पड़ जड़ दिए, क्योंकि प्रेमिका ने उसको अश्लील फोटो डिलीट करने के लिए बोला था। इस मामले के बाद लड़की ने कोतवाली में अपने आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी आशिक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की की शादी कही और तय हो गई थी। जिसके बाद उसने अपनी अश्लील फोटो डिलीट करने के लिए बोला था। अब पीड़िता ने पुलिस से मदद को गुहार लगाई है।

6 साल से चल रहा था अफेयर: युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात काफी समय पहले आरोपी युवक से हुई थी। दोनों के बीच पिछले 6 सालों से अफेयर चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच काफी अवैध संबंध बनी बने, लेकिन अब युवती की मां ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जब उसने यह बात अपने प्रेमी को बताई तो उसने पार्क में मिलने के लिए बुलाया। जहां पर दोनों ने बातचीत करते हुए झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच जब युवती ने अपने प्रेमी से उन दोनों के अश्लील फोटो को डिलीट करने के लिए कहा तो युवक को गुस्सा आ गया।

युवती को जड़े थप्पड़: जिस दौरान दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। ऐसे में युवक ने युवती को 4 से 5 थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद युवती भागते हुए अपने घर गई और घरवालों को पूरी घटना के बारे में बताया दिया। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उसके पूछताछ की जाएगी।

Next Story