दिल्ली-एनसीआर

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Rani Sahu
29 May 2022 9:25 AM GMT
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
x
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को एक युवती ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत दी है

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को एक युवती ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत दी है। युवती ने अपने दोस्त पर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से करनाल निवासी युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में किराये पर रहती है। उसकी दोस्ती कुछ समय पहले बीकानेर निवासी शाहरुख से हुई थी।
आरोप है कि उसने पांच दिसंबर 2021 को उसे एक होटल में मिलने बुलाया। वहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ा
गुरुग्राम। कंप्यूटर क्लास जा रही छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि शुक्रवार को एक दुकान पर काम करने वाले युवक ने छात्रा का रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर छेड़छाड़ की।

Next Story