- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Ghaziabad: व्यापारियों...
Ghaziabad: व्यापारियों ने तुर्किये के मारबल की बिक्री का बहिष्कार किया

गाजियाबाद: भवनों को आकर्षक बनाने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा तुर्किये का संगमरमर अब बाजार में बहिष्कृत कर दिया गया है। व्यापारियों की ओर से अब तुर्किये के संगमरमर के व्यापार का बहिष्कार कर दिया गया है। इसकी वजह से व्यापारियों ने पुराना पत्थर खरीदने के बाद नया माल ही नहीं मंगाया है।
भारत पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के दौरान तुर्किये का पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद से कारोबारियों में रोष है। एक के बाद एक व्यापारी वर्ग उत्पादों का बहिष्कार किए जा रहे हैं। पहले ही तुर्किये से आने वाले उत्पादों जैसे ड्राई फ्रूट्स, कपड़े, जैतून का तेल आदि का बाजार में बहिष्कार किया जा चुका है। अब संगमरमर के व्यापारियों ने भी बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने तुर्किये से आने वाले पत्थर के लिए कोई नया आर्डर नहीं दिया है। इसकी वजह से अब तुर्किये संगमरमर का बाजार में टोटा होने लगा है।
संगमरमर का जिले में प्रत्येक माह एक से एक बेशकीमती पत्थर आता था। लेकिन गत एक सप्ताह से इसके व्यापार का विरोध कर दिया गया है। अमित चावला ने बताया कि तुर्किये का संगमरमर शहर में चुनिंदा व्यापारियों के पास ही आता है। यह भारतीय संगमरमर की तुलना में सस्ता होने और बेहतर डिजाइनों की विविधता के कारण पसंद किया जाता है। लेकिन अब इसकी बिक्री का बहिष्कार कर दिया गया है।





