दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा, बांटे गए AC हेलमेट और छाते

Admindelhi1
19 May 2025 3:27 PM IST
Ghaziabad: भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा, बांटे गए AC हेलमेट और छाते
x
"पानी की बोतल और सेफ्टी गॉगल्स वितरित"

गाजियाबाद: गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहर, ग्रामीण और हाईवे इलाकों में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को टेंपरेचर कंट्रोल डिवाइस (AC हेलमेट), छाता, पानी की बोतल और सेफ्टी गॉगल्स वितरित किए गए हैं।

ADCP ट्रैफिक सच्चिदानंद राय ने बताया कि जहां यातायात बूथ या शेड उपलब्ध नहीं हैं, खासकर एक्सप्रेसवे और हाईवे जैसे मेरठ एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर, वहां तैनात कर्मियों को यह राहत सामग्री दी गई है। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी गर्मी से सुरक्षित रहकर अपनी ड्यूटी को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।

Next Story