- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Ghaziabad: फर्जी तरीके...
दिल्ली-एनसीआर
Ghaziabad: फर्जी तरीके से डेबिट कार्ड बदलकर 1.47 लाख रुपये की चोरी
Admindelhi1
13 May 2025 4:02 PM IST

x
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की
गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार निवासी आकाश पांडेय ने दो युवकों पर डेबिट कार्ड बदलकर 1.47 लाख रुपये से अधिक खाते से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित आकाश पांडेय ने शिकायत में बताया कि रविवार की सुबह वह चिंरजीव विहार कॉलोनी स्थित एटीएम बूथ से रकम निकालने गए। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो युवक एटीएम में घुस आए और उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके खाते से एक लाख 47 हजार 800 रुपये निकाल लिए। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsदिल्लीएनसीआरगाजियाबादफर्जी तरीकेडेबिट कार्ड1.47 लाखरुपयेचोरीDelhiNCRGhaziabadfraudulent methoddebit card1.47 lakh rupeestheftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





