दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: हाउस टैक्स बढ़ोतरी से जनता में चिंता और विरोध

Admindelhi1
17 May 2025 4:06 PM IST
Ghaziabad: हाउस टैक्स बढ़ोतरी से जनता में चिंता और विरोध
x
"लोगों ने जब पोर्टल खोला तो उन्हें इसकी जानकारी हुई"

गाजियाबाद: नगर निगम ने अचानक हाउस टैक्स दोगुना कर दिया है, बिल भरने के लिए लोगों ने जब पोर्टल खोला तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन स्थित प्लेटिनम निवासी अनिल वत्स का कहना है कि पिछली बार 2100 रुपये टैक्स दिया था, इस बार जब भरने के लिए पोर्टल पर लॉगइन किया तो 2800 से अधिक रुपये का बिल दिखाई दिया। कई बार देखा लेकिन बिल क्यों बढ़ाया या किस मद में बढ़ाया। इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

गुलमोहर एनक्लेव निवासी गौरव ने पिछली बार 3656 रुपये का हाउस टैक्स दिया था, इस बार 8100 रुपये बिल आया है। समय से नहीं भरा तो कुल जुमार्ने के साथ 10,125 रुपये देने होंगे। इस बार किस मद में राशि बढ़ाई है, पता नहीं चल रहा है, पर भरने के दौरान रकम दोगुनी दिखाई दी।

ब्रेवहाई सोसायटी के निवासी दीपांशु मित्तल का कहना है कि बहुमंजिला सोसायटियों के बाहर की सड़कें खराब हैं। कूड़ा उठता नहीं है, स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को अंधेरे से गुजरना पड़ता है, लेकिन निगम टैक्स पर टैक्स ले रहा है और सुविधाएं कुछ नहीं दे रहा है। और तो और इस बार हाउस टैक्स दोगुना आ रहा है, बिना बताए टैक्स बढ़ा दिया। लोगों की जेब पर यह अतिरिक्त भार है, आप टैक्स लीजिए तो सुविधाएं तो दीजिए।

अजनारा निवासी अभिनव त्यागी का कहना है कि बिना बताए दोगुना टैक्स कर दिया। यह सरासर नाइंसाफी है। लोग विरोध कर रहे हैं, पर जुमार्ने के डर से जमा भी कर रहे हैं।

Next Story