दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: बिना हेलमेट पेट्रोल पर रोक, तीन विभागों की टीम कर रही निगरानी

Admindelhi1
30 May 2025 5:10 PM IST
Ghaziabad: बिना हेलमेट पेट्रोल पर रोक, तीन विभागों की टीम कर रही निगरानी
x
तीन विभागों की टीम चला रही सख्त अभियान

गाजियाबाद: गाजियाबाद में अब यदि आप बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे हैं, तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिले में पुलिस, परिवहन विभाग और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान शुरू किया है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए वाहन चालकों को ईंधन देने से इनकार किया जा रहा है और मौके पर चालान भी काटे जा रहे हैं।

गाजियाबाद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तीन विभागों की टीमें मौजूद हैं, जो हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया चालकों की जांच कर रही हैं। ऐसे वाहन चालकों को ना सिर्फ पेट्रोल देने से मना किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही उनका चालान भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि हेलमेट पहनना उनकी सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है।

एडीसीपी ट्रैफिक सचिचनंद ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की जान जाती है। इन हादसों में हेलमेट की भूमिका बहुत अहम होती है। हमारा उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डालना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है।”

टीमें न केवल चालान कर रही हैं, बल्कि लोगों को समझा भी रही हैं कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं की जान बचाने का साधन है।

Next Story