दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सीएचसी की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया

Admindelhi1
2 April 2025 2:30 PM IST
Ghaziabad: आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सीएचसी की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया
x
"अब आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलेगी"

गाजियाबाद: गर्मी शुरू होने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलेगी। अभी तक सुबह दस बजे से चार बजे तक

अस्पताल खुल रहे थे। इसके साथ ही सीएचसी लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, डासना, बम्हैटा और भोजपुर में शीतल कक्ष बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किया है

कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सुबह आठ बजे से पहले पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही मरीजों का इलाज शुरू कर दें। विशेष तौर पर लू या गर्मी से बीमार होने पर किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं बरतें। जरूरत पड़ने पर भर्ती कराने और हायर सेंटर को रेफर करें, जिससे कि बीमार को तत्काल इलाज मिल सके। सीएमओ ने बताया कि इस समय जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 107 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 14 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र संचालित हैं।

Next Story