दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad : साहिबाबाद में नौकरानी ने फंदा लगाकर दी जान: दूसरे ने खुद को मारी गोली

Tara Tandi
5 March 2024 4:57 PM IST
Ghaziabad : साहिबाबाद में नौकरानी ने फंदा लगाकर दी जान: दूसरे ने खुद को मारी गोली
x
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के मकनपुर में व्यापारी के घर में घरेलू सहायिका 17 वर्षीय मोहिनी (फुल टाइम मेड कम केयर टेकर) ने सोमवार शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय व्यापारी दंपती विजयनगर अपनी दुकान पर गए हुए थे। घर पर तीन बच्चे थे। पड़ोसी ने व्यापारी को शाम छह बजे घटना की जानकारी दी।
घर पहुंचने पर व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोहिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। वर्तमान में मकनपुर में ही परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही थी।
उधर, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कैफ पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला तीरगारान फरुखनगर ने सोमवार रात आत्महत्या कर ली। मौत का कारण कैफ का खुद को गोली मारना आया है। कैफ शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल में जुटी है।
Next Story