- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Ghaziabad: बालिका...
Ghaziabad: बालिका स्कूल के पास अब शराब की दुकान नहीं खुलेगी

गाजियाबाद: विजयनगर सेक्टर 9 में बालिका स्कूल के पास अब शराब की दुकान नहीं खुलेगी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला आबकारी अधिकारी को यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास शराब, तंबाकू-गुटखे की दुकानों नहीं खुलनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वह अभियान चलाकर स्कूल के पास संचालित होने वाली ऐसी दुकानों को तत्काल हटवाएं।
गौरतलब है कि शनिवार रात को विजयनगर सेक्टर नौ में आवंटित शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंसधारी की ओर से दुकान के सामने बोर्ड लगाया जा रहा था। बोर्ड पर नजर पड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। रविवार को स्थानीय लोग डीएम से मिलने पहुंचे थे। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि स्कूल के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को दुकान अन्य जगह पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।





