दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: छात्रों के लिए सूचना: कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन 19 मई से 10 जून तक

Admindelhi1
17 May 2025 4:14 PM IST
Ghaziabad: छात्रों के लिए सूचना: कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन 19 मई से 10 जून तक
x
19 मई से 10 जून कर करें आवेदन

गाजियाबाद: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गई है। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 19 मई से 10 जून तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

हाईस्कूल के विद्यार्थी केवल एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिसका शुक्ल 256 रुपये निर्धारित है। वहीं, इंटरमीडिएट में मानविकी, वैज्ञानिक और वाणिज्य वर्ग से सम्मिलित परीक्षार्थी एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिसका शुल्क 306 रुपये निर्धारित है। परीक्षार्थी की ओर से कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के मानक मद में जमाकर शुल्क के चालान की मूल प्रति के साथ कंपार्टमेंट परीक्षा के आॅनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति डाउनलोड करके निर्धारित अंतिम तिथि के तीन दिन बाद तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित और प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की परीक्षा तिथियों की सूचना विज्ञापित कराई जाएगी।

Next Story