- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Ghaziabad: जालसाजों ने...
Ghaziabad: जालसाजों ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को लगाया लाखों का चूना

गाजियाबाद: ईतहा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मालिक याशिका चौहान ने अपने तीन पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ ग्राहकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने कंपनी के दस्तावेजों और गोपनीय नीतियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी तीनों लोगों पर लगाया है।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर के सेक्टर नौ निवासी याशिका चौहान के मुताबिक वह ईतहा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालन करती हैं। बताया कि जनवरी 2025 में उन्होंने कंपनी के कर्मचारी वंश शर्मा, रिया राठौर, तनु चौरसिया, शावती नागर, वैभव नागर और सचिन नागर को कंपनी की गोपनीयता और नियमों का उल्लंघन करने पर निकाल दिया था। आरोप है कि सभी आरोपियों ने एक फर्जी कंपनी अन्वयपैक्स वीएस-2 कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बनाई।
कंपनी को चलाने के लिए आरोपियों ने उनकी कंपनी के ग्राहकों सूची चोरी कर और नीतियों का प्रयोग कर उनकी कंपनी के नाम से उन्हीं के ग्राहकों से 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जांच पड़ताल में पता चला कि उनकी कंपनी से जुड़े ग्राहक निकुंज पटेल से 1.70 लाख, संदीप रॉय से 85 हजार रुपये, स्वाति इंद्राकर से 85,000 रुयये, सरवरनम केशवर्जन से 1.53 लाख रुपये, ऋषभ मेहता से 1.70 लाख रुपये, अमरदीप सिंह से 2,12,500 रुपयों सहित कुल 9.50 लाख रुपये की अवैध वसूली की। बताया कि ग्राहकों से शावती नागर और वैभव नागर के नाम से बने बैंक खातें में रुपये ट्रांसफर कराते थे।
पीड़िता ने इनका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उन्हें घर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी है। एसीपी ने बताया कि कंपनी संचालिका याशिका चौहान की तहरीर पर आरोपी वंश शर्मा, रिया राठौर, तनु चौरसिया, शावती नागर, वैभव नागर और सचिन यादव के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2), आपराधिक विश्वासघात की धारा 318(4) और कंप्यूटर संसाधनों से धनराशि ट्रांसफर करा लेने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





