दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: फर्जी मॉडलिंग ट्रेनिंग एजेंसी ने उडाए 5.14 लाख रुपये

Admindelhi1
21 May 2025 3:18 PM IST
Ghaziabad: फर्जी मॉडलिंग ट्रेनिंग एजेंसी ने उडाए 5.14 लाख रुपये
x
5.14 लाख ठगे

गाजियाबाद; बच्चे को मॉडलिंग सिखाने के लिए वसुंधरा में रहने वाली रविका अग्रवाल ने फेसबुक पर दिए गए विज्ञापन पर क्लिक किया। इसके बाद वह साइबर ठगों के जाल में फंसती चली गईं। ठगों ने रविका अग्रवाल को उनके बेटे को प्रशिक्षण दिलाने का आश्वासन दिया और टेलीग्राम टास्क के जरिये 5.14 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-11 निवासी रविका अग्रवाल अपने बेटे को मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिलाने के लिए अच्छे 4 प्रशिक्षण केंद्र की तलाश में थी। उन्होंने फेसबुक पर विबी विक्टोरी नाम का एक विज्ञापन देखा और दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। महिला कॉलर ने खुद को वंडर किड्स की रिसेप्शनिस्ट बताकर बच्चे को मॉडलिंग प्रशिक्षण देने का झांसा दिया और बच्चे के फोटो व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां घर बैठे कमाई का झांसा देकर टास्क दिया और 150 रुपये खाते में मुनाफा भी भेजा।

उसके बाद टास्क खरीदने के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए। रविका अग्रवाल ने टास्क खरीदे और साइबर ठगों ने डी-मैट खाते में उन्हें 30 से 40 प्रतिशत मुनाफा भी दशार्या। पीड़िता ने अलग-अलग बैंक खातों में 5.14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब मुनाफे की धनराशि डी-मैट खाते से निकालने का प्रयास किया तो असफल रहीं। पएडीसीपी ने बताया कि बीएनएस के अंतर्गत धोखाधड़ी से रुपये ट्रांसफर की धारा 318(2) और कम्प्यूटर संशाधनों से रुपये ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story