दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: डॉ. आंबेडकर अकादमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया

Admindelhi1
2 March 2025 9:58 AM IST
Ghaziabad: डॉ. आंबेडकर अकादमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया
x
"मिशन बैक टू सोसाइटी की पहल रंग लाई"

गाजियाबाद: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में 21 मेधावी छात्रों ने सफलता प्राप्त कर संस्था और समाज दोनों का गौरव बढ़ाया है।

सफलता की सूची: मेहनत रंग लाई

इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छात्रों में: मन प्रताप, रामधन, संतोष कुमार, लोकेश कुमार, राधे श्याम, राहुल कुमार, मोहित कुमार, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, चंद्रकांत, कपिल कुमार, रविकांत, हिमांशु कर्दम, सत्येंद्र कुमार, रजनीश कुमार, राम सिंह, अमित कुमार, गौरव, योगेंद्र भारती, संजय का नाम शामिल है।

यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम, आत्मविश्वास और संस्था की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली का जीवंत प्रमाण है।

प्राकृतिक वातावरण में सफलता की नई इबारत: शहर की भीड़-भाड़ और प्रदूषण से दूर स्थित डॉ. आंबेडकर अकादमी न केवल एक शिक्षण संस्थान है, बल्कि यह युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक मजबूत आधार भी है। अब तक 103 छात्र यहां से विभिन्न सरकारी सेवाओं में स्थान प्राप्त कर चुके हैंव

आधुनिक सुविधाओं से युक्त निःशुल्क अनुशिक्षण केंद्र: संस्थान 50 छात्रों के लिए एक अत्याधुनिक नि:शुल्क आवासीय अनुशिक्षण केंद्र के रूप में कार्यरत है। यह न केवल यूपी पीसीएस बल्कि SSC CGL, बैंकिंग और रेलवे जैसी परीक्षाओं के लिए भी समर्पित रूप से कार्य कर रहा है।

सफलता का श्रेय: मजबूत प्रबंधन और शिक्षकों का समर्पण: इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय ट्रस्ट के प्रबंधन, शिक्षकों की अथक मेहनत और छात्रों के निरंतर संघर्ष को जाता है। संस्थान अपने अनुशासन, समर्पण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के दम पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुका है।

आंबेडकर अकादमी का विजय रथ आगे भी बढ़ता रहेगा: डॉ. आंबेडकर अकादमी का यह सफलता का सफर यहीं नहीं रुकेगा। हर साल यह संस्थान नई ऊंचाइयों को छूते हुए सैकड़ों युवाओं को सरकारी सेवाओं में योगदान देने के लिए तैयार करता रहेगा।

यह सिर्फ एक सफलता नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है!

Next Story