दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: गाजियाबाद में सर्किल रेट बढ़ेगा, लगातार दूसरे साल होगी वृद्धि

Admindelhi1
14 May 2025 7:22 PM IST
Ghaziabad: गाजियाबाद में सर्किल रेट बढ़ेगा, लगातार दूसरे साल होगी वृद्धि
x
"प्लाट और फ्लैट के सर्किल रेट बढ़ाने की योजना"

गाजियाबाद: लगातार दूसरे साल प्रशासन सर्किल रेट बढ़ा सकता है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार दरों में पांच से दस फीसदी वृद्धि की तैयारी है। शासन से इसका आदेश आ चुका है। मेरठ में प्रशासन के अफसरों की मीटिंग हो चुकी है। इसके बाद स्टांप विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। स्टांप के अधिकारी डीएम के साथ मीटिंग कर प्रस्ताव पर निर्णय लेंगे। प्लाट और फ्लैट के सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है।

पिछले वर्ष सितंबर माह की शुरूआत में सर्किल रेट बढ़े थे। कृषि भूमि के सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ाए गए थे और आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई थी। इससे पहले कोरोना की वजह से दो साल तक दरें नहीं बढ़ाई गई थीं।

पिछले साल व सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई थी। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हापुड़ और बुलंदशहर सहित कई जिलों में पिछले कई वर्ष से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे, लेकिन गाजियाबाद में पिछले वर्ष सितंबर में रेट बढ़े थे। इसलिए तत्काल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, लेकिन अगस्त में शहरी क्षेत्र में पांच से 10 फीसदी तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिलाधिकारी के निर्णय के बाद नया सर्किल रेट लागू होगा।

Next Story