दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: थूककर रोटी बनाने वाला आरोपी शावेज़ गिरफ्तार

Admindelhi1
26 March 2025 4:37 PM IST
Ghaziabad: थूककर रोटी बनाने वाला आरोपी शावेज़ गिरफ्तार
x

गाजियाबाद: टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा गगन विहार में एक जागरण कार्यक्रम के दौरान तंदूर पर रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक आटे की लोई पर थूककर उसे तंदूर में सेक रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शावेज़ को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है, और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story