- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ग्रेटर नोएडा में...
दिल्ली-एनसीआर
ग्रेटर नोएडा में अभियान चलाकर कराएं फॉगिंग: एसीईओ आनंद वर्धन
Admin Delhi 1
15 March 2023 11:14 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने जनसुनवाई की। उन्होंने एक निवासी की मांग पर जनस्वास्थ्य विभाग से ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों और गांवों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।
एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा है। किसान की मांग पर एसीईओ आनंद वर्धन ने छह फीसदी आवासीय भूखंड के लीज प्लान शीघ्र जारी करने को कहा है।
ग्रेटर नोएडा के जनसुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांषु वर्मा व विशु राजा, जीएम आरके देव, ओएसडी संतोष कुमार, जीएम आरके देव समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
Next Story





