दिल्ली-एनसीआर

एल्डर्स समिति की देखरेख में गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम जल्द घोषित होगा

Admin Delhi 1
22 Nov 2022 8:46 PM IST
एल्डर्स समिति की देखरेख में गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम जल्द घोषित होगा
x

नॉएडा स्पेशल न्यूज़: जनपद दिवानी एवं फौजदारी बार असोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के चुनाव का बिगुल बज गया है। बार असोसिएशन के चुनाव करवाने के लिए एल्डर्स समिति का गठन कर दिया गया है। एल्डर्स समिति की देखरेख में चुनाव कराए जाएंगे। कमेटी जल्दी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

एल्डर्स समिति के सदस्य और बार आसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जनपद दिवानी एवं फौजदारी असोसिएशन की कार्यकारिणी की मीटिंग आहुत की गई। जिसमें वार्षिक चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमिटी का गठन किया गया है। 2022-23 का चुनाव एल्डर्स कमिटी की देखरेख में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एल्डर्स कमिटी का चेयरमैन ऋषिपाल नागर को बनाया गया है। जबकि एल्डर्स समिति के सदस्यों में देवी शरण शर्मा, प्रमोद वर्मा, अनिल रावत, जय प्रकाश बुुद्धप्रिय, रहीश अहमद सैफी और मनोज भाटी डाढा को नियुक्ति किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही एल्डर्स कमिटी बैठक करके चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगी।

Next Story