दिल्ली-एनसीआर

गौर सिटी बंगाली कल्चरल एसोसिएशन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा का आयोजन करेगा

Admin Delhi 1
17 Sep 2022 8:16 AM GMT
गौर सिटी बंगाली कल्चरल एसोसिएशन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा का आयोजन करेगा
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: गौर सिटी बंगाली कल्चरल एसोसिएशन (जीसीबीसीए) ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1 दुर्गा पूजा मनाने जा रहा है। यह पूजा गौर सिटी -1 के दादा-दादी पार्क में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगी। इस पूजा में एक थीम आधारित पंडाल पवित्र केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बनाई जा रही है।

12 फीट ऊंची होगी दुर्गा प्रतिमा: केदारनाथ मंदिर पंडाल का निर्माण दीपक पारिया के नेतृत्व में कोलकाता के शिल्पकारों द्वारा किया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 45 फीट होगी और यह ज्यादातर बांस से बनाई जा रही है। 12 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा को नोएडा के कलाकार बिपुल पॉल बना रहे हैं। जीसीबीसीए लगातार 7वां वर्षो से पूजा का आयोजन करा रहा है और COVID-19 के कठिन दौर को पीछे छोड़ते हुए इस बार भी बड़े पैमाने पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है।


समारोहों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों दौरान आएंगे प्रसिद्ध कलाकार: पूजा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक की जाएगी। प्रतिदिन शाम को (शाम 6 बजे से रात 10 बजे) कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों और हमारी अपनी प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सुश्री सुचिस्मिता चक्रवर्ती, चैंपियन ऑफ सुपर सिंगर सीजन 3 (स्टार जलसा) 2022 और ज़ी बांग्ला के कई प्रसिद्ध कलाकार विशाल दर्शक समुदाय का मनोरंजन करने आ रहे हैं। छह दिनों तक प्रतिदिन धार्मिक समारोहों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जायेगा।

Next Story