- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में गांजा तस्करी...
Delhi में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल-बिहार से सप्लाई, तीन गिरफ्तार

West Delhi.पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नेपाल, बिहार और पंजाब के रास्ते दिल्ली एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सप्लायर और उससे जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में राजेश, कृष्ण और कृष्णानंद चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 177 किलो गांजा बरामद किया है। राजेश को गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल नशा तस्करी में लिप्त तस्करों पर नजर रख रही है।
इसी दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ तस्कर बिहार से ट्रेन के जरिए ट्रॉली बैग में गांजा सप्लाई कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तस्करों पर निगरानी बढ़ा दी। छह किलो गांजे के साथ राजेश गिरफ्तार 23 मई को पुलिस ने द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास हरफूल विहार निवासी राजेश को छह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से दो चाबियां बरामद हुई थीं। पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने विकासपुरी में एक फ्लैट किराए पर लिया था, जिसमें वह गांजा रखता था। यह फ्लैट दो महीने पहले ही किराए पर लिया गया था। किराएदार के सत्यापन की प्रक्रिया अभी चल रही थी।पंजाब के होशियारपुर से 300 किलो गांजा खरीदा





