दिल्ली-एनसीआर

नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला

Admin Delhi 1
17 Jan 2023 4:18 PM IST
नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला
x

गाजियाबाद न्यूज़: नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप करने वाले बीकॉम सेकेंड ईयर के तीनों छात्रों को पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी छात्रों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली थी, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर बीते पांच माह से गैंगरेप कर रहे थे. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने नगर कोतवाली में तीनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी पीड़िता नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मकान में बीते पांच साल से परिवार के साथ किराए पर रहती है. इसी मकान के सेकेंड फ्लोर पर एक कमरे में बुलंदशहर निवासी तीन छात्र आकाश, रवि और हरि बीते सात माह से किराए पर रह रहे हैं. तीनों एमएमएच कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र हैं. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों ने करीब पांच माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसला कर अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ गैंगरेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी. जिसके आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर गैंगरेप करते आ रहे थे. पुलिस की मानें तो देर रात को भी आरोपियों ने दबाव बनाकर पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया.

Next Story