- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रतिबन्धित...
दिल्ली-एनसीआर
प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश, 6 गिरफ्तार
Rani Sahu
16 Feb 2023 1:53 PM GMT
![प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश, 6 गिरफ्तार प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश, 6 गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/16/2556298-1.webp)
x
15 लाख की सिगरेट बरामद
नोएडा, (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 405 प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट (अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए) बरामद की है।
पुलिस ने प्रवीन गौड़, आकाश, नितिन गुप्ता, आर्यन देव, उमेश व बीरू को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये इलेक्ट्रोनिक सिगरेट जो मार्केट में प्रतिबन्धित है, यह हमें 300 से 400 रुपए की मिल जाती है और हम इस सिगरेट को 3500 से 4000 रुपए के बीच कॉलेज में पढ़ने वाले नई उम्र के लड़के व लड़कियों को बेच देते हैं। जिससे हमे काफी मुनाफा होता है। यह सिगरेट व्यक्तियों की सेहत के लिये काफी खतरनाक है यह हम जानते हैं, जिससे जान-माल की भी हानि हो सकती है। इसलिये सरकार द्वारा इस सिगरेट पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। लेकिन हम लोगों को एक सिगरेट पर 3000 से 3500 रुपए तक मुनाफा हो जाता है। आरोपियों द्वारा अधिक पैसे कमाने के लालच में समाज के नयी उम्र के लड़के व लड़कियों को उपरोक्त इलेक्ट्रोनिक सिगरेट अपने मन चाहे दामों पर बेचकर उनको इस नशे का आदी बनाया जा रहा है।
--आईएएनएस
Tagsनोएडाथाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिसप्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश6 गिरफ्तारप्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय15 लाख की सिगरेट बरामदNoida Police StationSector-63Noida Policebusted a gang selling banned electronic cigarettes6 arrestedbanned electronic cigarette sales15 lakh cigarettes seized
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)
Rani Sahu
Next Story