- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अवैध हथियारों की...
दिल्ली-एनसीआर
अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गैंग का सदस्य गिरफ्तार
SHIDDHANT
9 Sept 2025 8:15 PM IST

x
NOIDA नोएडा: पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। थाना दनकौर पुलिस ने सलारपुर अंडरपास के पास से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सूफियान कुरैशी, निवासी जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी दिल्ली के दरियागंज इलाके में रहता था और वहीं से हथियारों की डीलिंग का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें 4 पिस्टल .32 बोर, 30 जिंदा कारतूस .32 बोर और 6 तमंचे .315 बोर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। बताया जा रहा है कि सुफियान कुरैशी पिस्टल को 50 से 70 हजार रुपये तक में बेचता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जिस गैंग से जुड़ा हुआ है, उसकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में हथियारों की सप्लाई करने का काम करता है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हथियारों के नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग दिए हैं। उसके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और सप्लायरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिलेगी। ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद पुलिस ने अपने नेटवर्क को एक्टिव किया और कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई थीं।
Tagsग्रेटर नोएडाअवैध हथियारसुफियान कुरैशीपिस्टलतमंचेदिल्ली-एनसीआरदनकौर पुलिसहथियार तस्करीगिरफ्तारीउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





