- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- लड़की से दोस्ती बनी...
लड़की से दोस्ती बनी जानलेवा नौवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या तीन नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर तीन नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों नाबालिगों को कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया। नांगलोई थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात गुरुवार दोपहर की है। 15 वर्षीय छात्र स्कूल की एक लड़की और अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने लड़की से छात्र के साथ उसकी दोस्ती को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर के विवाद के बाद छात्र और उसके दोस्त वहां से घर की ओर चले गए।





