दिल्ली-एनसीआर

पटेल नगर में दोस्तों ने मिलकर किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या की, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
6 July 2022 9:03 AM GMT
पटेल नगर में दोस्तों ने मिलकर किशोर का अपहरण कर उसकी हत्या की, जानिए पूरा मामला
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली के पटेल नगर में 4 लोगों ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय आरिफ, 23 वर्षीय सोहेल, 22 वर्षीय शिवम और 22 वर्षीय सौरव के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की आरोपियों से 29 जून को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते हत्या की गई।

जानिए पूरा मामला: दिल्ली पटेल नगर से एक घिनौनी साजिश का पता चला है जो कि 4 लोगों ने मिलकर रचाई थी। चारो लोगो ने एक नाबालिग की हत्या करने की साजिश रची थी। चारो ने एक नाबालिक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान आरिफ 19 वर्ष, सोहेल 23 वर्ष, शिवम 22 वर्ष, और सौरव 22 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस क्या कहा?: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक पीड़ित के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके मुताबिक उसके 17 वर्षीय बेटे को 2 स्कूटी पर सवार 4 युवकों ने बलजीत नगर स्थित सब्जी मंडी के पास चाकू की नोंक से अपहरण कर लिया। पुलिस ने आसपास मे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज मे पता चला कि चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया गया।

आरोपियों ने कैसे की हत्या: पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी नाबालिक को इंद्रपुरी के रिज इलाके में ले गए। छानबीन करने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह नाबालिक को इंद्रपुरी के रिज इलाके में लेकर गए थे। जहां पर उन्होंने चाकू मारकर नाबालिक की हत्या कर दी।

बदला लेने के लिए हुई हत्या: पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 29 जून की उस घटना का बदला लेना चाहते थे। जिसमें मृतक नाबालिक के दोस्तों ने छोटी-छोटी बातों की वजह से आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद उन्होंने बदला लेने के लिए नाबालिक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Next Story