- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रधानमंत्री मोदी को...
दिल्ली-एनसीआर
प्रधानमंत्री मोदी को 'मित्र' मैक्रों ने किया फोन, पश्चिम एशिया के हालात और होमुर्ज पर की बात
SHIDDHANT
16 April 2026 8:34 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। बातचीत का अहम मुद्दा होर्मुज की सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी था।
पीएम मोदी ने लिखा, "मेरे प्यारे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का फोन आया। हमने पश्चिम एशिया के हालात पर बात की और होर्मुज स्ट्रेट में तुरंत सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बहाल करने की जरूरत पर सहमति जताई।" प्रधानमंत्री के अनुसार तनाव पूर्ण क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साथ दोनों मिलकर आगे बढ़ने को तत्पर हैं।
पश्चिम एशिया संकट के बीच दूसरी बार पीएम मोदी से राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर बात की। इससे पहले 19 मार्च को भी दोनों में बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मौजूदा हालात में तनाव कम करने के लिए तुरंत संवाद और कूटनीति की जरूरत है। भरोसा दिलाया था कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत और फ्रांस मिलकर काम करेंगे।
इसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत हुई। हमने तनाव कम करने की जरूरत और संवाद व कूटनीति की ओर लौटने पर जोर दिया। क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता के लिए हम तालमेल जारी रखेंगे।'
ईरान-यूएस के बीच अस्थाई संघर्ष की घोषणा होने के बाद पहली बार दोनों ने फोन पर बात की।
14 अप्रैल को ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान दोनों के बीच 40 मिनट तक बात हुई थी। प्रधानमंत्री ने बताया था कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया
Tagsनरेंद्र मोदीइमैनुएल मैक्रोंहोर्मुज जलडमरूमध्यपश्चिम एशिया संकटभारत-फ्रांस संबंधकूटनीतिवैश्विक तनावडोनाल्ड ट्रंपसमुद्री सुरक्षाअंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गविदेश नीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





