दिल्ली-एनसीआर

लक्ष्मीनगर में चार लोगों ने मजदूर की पीट-पीट कर की हत्या, जांच जारी

Admin Delhi 1
28 July 2022 10:34 AM IST
लक्ष्मीनगर में चार लोगों ने मजदूर की पीट-पीट कर की हत्या, जांच जारी
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: लक्ष्मी नगर थाना इलाके में एक मजदूर की भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक हीरा लाल (30) का शव अंडरपास लूप के पास यमुना खादर की झाडिय़ों में मिला। उसके सिर और शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को लक्ष्मी नगर थाना पुलिस को यमुना खादर की झाडिय़ों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव नग्न अवस्था में था। तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से आधार कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हीरा लाल शकरपुर इलाके में किराये पर रहता था। वह मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला था।

पुलिस ने हीरा लाल के परिजनों को सूचना दी। इस दौरान पता चला कि हीरा लाल की बहन ललिता पार्क इलाके में रहती है। उन्होंने शवगृह पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की बहन ने बताया कि उनका भाई एक महीना पहले ही गांव से दिल्ली आया था। उसे शराब पीने की लत थी। गांव से लौटने के बाद उसे काम नहीं मिला था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी उसकी हत्या क्यों व किसने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story