दिल्ली-एनसीआर

टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर के साथ पूर्व प्रधान, उसके साथियों ने की मारपीट

Admin Delhi 1
5 April 2023 12:01 PM IST
टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर के साथ पूर्व प्रधान, उसके साथियों ने की मारपीट
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: लुहारली टोल प्लाजा पर टोल के विवाद में पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने टोल मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मारपीट की यह पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में टोल मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना दादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि व्यवसायिक वाहन से टोल मांगने पर ड्राइवर ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। कहासुनी के दौरान ड्राइवर ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे धीरेंद्र, अभिषेक तथा उसके साथियों ने कर्मचारियों व उनके साथ जमकर मारपीट की। टोल मैनेजर रजनी कांत द्विवेदी ने मारपीट से संबंधित एक वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी धीरेंद्र जोखाबाद के पूर्व प्रधान हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि टोल कर्मियों ने उनके ड्राइवर के साथ बदतमीजी की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि लुहारली टोल प्लाजा पर आए दिन टोल को लेकर टोल कर्मियों व स्थानीय लोगों के बीच विवाद के मामले सामने आते रहते हैं। आए दिन लुहारली टोल को लेकर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाने पर उनके वाहनों से टोल नहीं लिया जाता था, लेकिन अब टोल कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। लाल कुआं से लुहारली आने वाले वाहनों से अलीगढ़ तक का टोल वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महज 6 किलोमीटर की दूरी के लिए वह पूरा टोल क्यों दें। इस संबंध में कई बार टोल अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है इसके बावजूद इस समस्या का हल नहीं निकला है। आए दिन स्थानीय लोगों व टोल कर्मियों के बीच इसी मुद्दे को लेकर होने वाले वाद विवाद में मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।

Next Story