दिल्ली-एनसीआर

AIADMK के पूर्व सांसद वी. मैत्रेयन बीजेपी में हुए शामिल

Ashwandewangan
9 Jun 2023 4:30 PM IST
AIADMK के पूर्व सांसद वी. मैत्रेयन बीजेपी में हुए शामिल
x

नई दिल्ली। अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं सीटी रवि ने शुक्रवार को वी मैत्रेयन को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

अन्नाद्रमुक से राज्य सभा सांसद रह चुके वी मैत्रेयन का भाजपा में स्वागत करते हुए अरुण सिंह ने दावा किया कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी।

वहीं सीटी रवि ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि तमिलनाडु में सिर्फ 4 विधायक होने के बावजूद भाजपा ही वास्तविक विपक्षी पार्टी की भूमिका निभा रही है, आने वाले दिनों में भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी और राज्य में कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वी मैत्रेयन जयललिता के काफी करीबी नेता रहे हैं,तीन बार राज्य सभा सांसद रह चुके हैं और राज्य के वरिष्ठ नेता हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद वी मैत्रेयन ने इसे 23 साल बाद अपना घर वापसी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विजनरी नेता है और उनके नेतृत्व में नया भारत नए लक्ष्य के साथ विकसित हो रहा है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story