दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एयरपोर्ट पर 38 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला

HARRY
23 Jun 2023 6:14 PM GMT
दिल्ली एयरपोर्ट पर 38 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने एक केन्याई महिला को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, महिला 38 करोड़ के ड्रग्स व्हिस्की की तीन बोतलों में छिपाकर ले जा रही थी।

बता दें कि केन्याई महिला आदिस अबाबा 19 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जहां पहुंचने के बाद उसने ग्रीन चैनल को पार कर लिया। पुलिस को शक होने पर उसे रोका गया। पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 2.5 किलोग्राम यानी 38 करोड़ का कोकीन बरामद किया गया। जो व्हिस्की की तीन बोतलों में छिपाकर रखा हुआ था। उसे नैरोबी में महिला यात्री ने सौंपा था। जिसे दिल्ली में किसी को सौंपना था। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल महिला यात्री को गिरफ्तार कर कोकीन जब्त कर ली गई है। आरोपी को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर छह दिन पहले भी 13 करोड़ की कोकीन की तस्करी के आरोप में एक केन्याई महिला गिरफ्तार किया गया था। 25 वर्षीय महिला भी व्हिस्की की दो बोतलों में कोकीन लेकर आई थी।

Next Story