दिल्ली-एनसीआर

मसूरी इलाके में नाबालिग को अगवा कर जबरन की शादी, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
19 Sept 2022 12:35 PM IST
मसूरी इलाके में नाबालिग को अगवा कर जबरन की शादी, मामला दर्ज
x

एनसीआर गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: मसूरी इलाके से दिव्यांग की नाबालिग बेटी को अगवा करने का मामला सामने आ रहा है। आरोपी नाबालिग को अगवा कर उसे बिहार ले गया और जबरन उससे शादी कर ली। पीड़िता की मां ने थाना मसूरी में आइसक्रीम फैक्ट्री चलाने वाले जाहिद और उसी फैक्ट्री में कार्यरत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सुबह काम पर जाने के बाद वापस नहीं लौटी पीड़िता: बताया जा रहा है कि नाबालिक उसी आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करती थी। बीते 24 अगस्त को सुबह काम पर जाने के बाद वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो जाहिद ने परिवार वालों को दिलासा दिया कि वह जल्द ही वापस लौट आएगी। अगले दिन जब परिवार वालों ने जाहिद से सवाल किया तो उसने कहा कि उसने पीड़िता को बिहार भेज दिया है और उसके किसी परिचित ने पीड़िता से शादी कर ली है।

झूठा दिलासा देकर कागजात पर लगवाया अंगूठा: इसी बीच पीड़िता के परिवार वालों को एक फोन आया जिसमें किसी व्यक्ति ने कहा, "बिहार के छपरा में आकर अपनी लड़की को ले जाओ" पीड़िता की मां जब बिहार पहुंची तो वहां एक घर में उसकी बेटी बंद मिली। पीड़िता की मां को शादी के फोटो भी दिखाए गए। उनके आधार कार्ड और फोटो लेकर एक पेपर पर अंगूठा लगवा लिया गया। यह सभी कार्य पीड़िता की मां को उसकी बेटी वापस लौटने का झूठा दिलासा देकर किया गया। बाद में उन्हें पीट कर वहां से भगा दिया गया।

Next Story