दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा

Admin Delhi 1
16 Aug 2023 4:56 AM GMT
दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा
x
205 मीटर के पार जलस्तर

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी मंगलवार को एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर 205.39 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई। रात 10 बजे जलस्तर रिकार्ड किया गया। लोहा पुल (आयरन ब्रिज) पर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। गौरतलब है कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान, यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था और अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई थी, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी। बाद में स्थिति में सुधार हुआ, क्योंकि निचले इलाकों में सड़कों पर यातायात फिर से शुरू हो गया, जहां कई दिनों तक पानी भरा हुआ था।

205 मीटर के पार जलस्तर

सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पिछले माह की तरह स्थिति गंभीर होने की संभावना नहीं है। पुराना लोहा पुल के पास सोमवार शाम सात बजे 203.37 मीटर जलस्तर था। मंगलवार सुबह 204 मीटर के ऊपर और शाम सात बजे 205.03 मीटर पहुंच गया। वहीं, रात को 10 बजे जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है।

ज्यादा छोड़ा जा रहा पानी

अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा के यमुनानगर के हथनी कुंड बैराज से पिछले दिनों की तुलना में पिछले दो दिनों से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों 10 हजार क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा था। यह सोमवार सुबह नौ बजे 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा हो गया, यह 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक है। सोमवार देर रात को भी 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। मंगलवार को प्रति घंटे 30 हजार से 55 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा रहा है। जुलाई के मध्य में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हुई मूसलधार वर्षा के कारण 13 जुलाई को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकार्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई दिनों आम जनजीवन बाधित रहा था।

Next Story