- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में बाढ़ ने...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, बारिश के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
Tara Tandi
14 July 2023 6:40 PM IST

x
दिल्ली में बाढ़ से मुश्किलें बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा उत्तर-पश्चिमी जिले के मुकंदपुर में हुआ. शवों को दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले की जांच हो रही है. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बारिश का पानी जमा होने पर नहाने के लिए गए थे. यह हादसा तीन बजे के करीब का है. मुकंदपुर स्थित एक मैदान में पानी लबालब भरा हुआ था. बीते दिनों भारी बारिश के कारण यहां पर पानी काफी हो गया था. पानी में खेलने के दौरान यह तीन बच्चे डूब गए. सूचना मिलते ही एक कांस्टेबल बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. तीन बच्चों की सांसे उखड़ चुकी थीं. सभी की उम्र 13 से 14 के बीच की थी. तीनों शवों को परिवार को सौंप दिया गया है. मृतकों के परिवारों में चित्कार मच गई.
Next Story





