दिल्ली-एनसीआर

बाढ़ का अलर्ट! दिल्ली में यमुना के पानी ने खतरे के निशान को किया पार, आज और बढ़ सकता है जलस्तर, निचले इलाकों में 34 नावें तैनात

Sarita
13 Aug 2022 7:58 AM IST
Flood Alert! Yamuna water crosses danger mark in Delhi, water level may rise further today, 34 boats deployed in low-lying areas
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान 205.30 को पार कर गई है। शुक्रवार शाम 4 बजे जलस्तर 205.33 मीटर से अधिक दर्ज किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान 205.30 को पार कर गई है। शुक्रवार शाम 4 बजे जलस्तर 205.33 मीटर से अधिक दर्ज किया गया। खतरे को देखते हुए प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाने के लिए योजना तैयार कर रहा है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.38 मीटर तक जा पहुंचा।

इससे पहले विभाग की ओर से गुरुवार रात को चेतावनी जारी की थी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर शुक्रवार सुबह 8 बजे जलस्तर 203.86 मीटर था, जो अपराह्न 3 बजे तक बढ़कर 205.29 मीटर हो गया। इससे पहले पिछले साल 30 जुलाई को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था और पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.59 मीटर तक पहुंच गया था।
हथिनीकुंड बैराज का पानी पहुंचा
दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब घोषित की जाती है जब यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक को पार कर जाती है। एक अधिकारी ने कहा कि इसी के साथ डूब क्षेत्र और बाढ़ संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है। शुक्रवार शाम तक हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया। शनिवार तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं।
बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी चेतावनी में सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और नदी तटबंधों के निकट रहने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए आवश्यक संख्या में त्वरित कार्रवाई बलों की तैनाती जैसे संवेदनशील बिंदुओं पर आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई।
34 नाव, सचल पंप तैनात
निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंप को तैनात किया है। पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बांका ने कहा कि यमुना के डूब क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बाढ़ की चपेट में आने की आशंका रहती है। हम लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह कर रहे हैं। अगर जलस्तर 206 मीटर को पार कर जाता है तो हम उन्हें हटाने के प्रयास शुरू करेंगे।
जलस्तर बढ़ने के आसार
दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी तब घोषित की जाती है जब यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक को पार कर जाती है। शुक्रवार शाम तक हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया। शनिवार तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी चेतावनी में सभी सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई।
Next Story