दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा के नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

Admin Delhi 1
15 Aug 2022 5:35 PM IST
एनसीआर नॉएडा के नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: सोमवार को "आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सेक्टर-6 में एनईए कार्यालय पर अध्यक्ष विपिन मल्हन और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने 105 फुट ऊंचा ध्वजारोहण किया। उद्यमियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर शहर भर से एकत्र हुए उद्यमियों ने राष्ट्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा, "आज के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। इसे हम सभी धर्मों को मानने वाले लोग एक पर्व के रूप में मनाते हैं। हमारा देश संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसकी एकता हमारी बहुत बड़ी ताकत है। यही हमारे देश का गौरव है। हम सभी उद्यमी और हमारे कर्मचारी भाई एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में सहयोग देंगे।

कार्यक्रम में एनईए के महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जुनेजा, राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष एससी जैन, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, मोहम्मद इरशाद, अजय सरीन, सचिव आलोक गुप्ता, राजन खुराना, मयंक गुप्ता, वीरेंद्र नरूला, राहुल नैय्यर, सह सचिव गोविंद बंसल, अनूप भंडारी, सुभाष सिंघल, सुभाष चोपड़ा, दिलीप मल्होत्रा, वेद प्रकाश अग्रवाल, चमनजीत सिंह, रजत अजमानी, अजय कुमार जैन, संदीप विरमानी, एचके गौतम, विष्णु शर्मा, प्रवीण कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, कार्तिक कमल कुमार और झूमा विश्वास नाग समेत बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे

Next Story