दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नोएडा के सार्वजनिक स्थान पर लगेगी बापू की पहली मूर्ति, सोमवार को होगा मूर्ती का अनावरण

Admin Delhi 1
8 Aug 2022 10:59 AM IST
एनसीआर नोएडा के सार्वजनिक स्थान पर लगेगी बापू की पहली मूर्ति, सोमवार को होगा मूर्ती का अनावरण
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा के लिए अच्छी खबर है। जिले ने पहली बार महात्मा गांधी बापू की मूर्ति लगाई जा रही है। अब गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रपिता की कोई प्रतिमा नहीं थी। यह नोएडा अथॉरिटी और एचसीएल फाउंडेशन मिलकर नोएडा के सेक्टर-137 गोल चक्कर पर लगा रहे हैं। सोमवार की सुबह 11:00 बजे नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर और सांसद डॉ.महेश शर्मा इस मूर्ती का अनावरण करेंगे। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी की सीईओ और प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी मौजूद रहेंगे।

इसको लेकर राजीव त्यागी ने पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा नोएडा सेक्टर-137 गोल चक्कर पर लगाई जाएगी। नोएडा अथॉरिटी और एचसीएल फाउंडेशन ने मिलकर यह पहल की है। इस मूर्ति का वजन 1000 किलोग्राम है। जिसका सोमवार की सुबह अनावरण होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह मौजूद होंगे।

Next Story