दिल्ली-एनसीआर

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 6 दमखलकर्मी घायल

Harrison
17 Aug 2023 8:32 AM GMT
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 6 दमखलकर्मी घायल
x
दिल्ली | बवाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जहां बीती रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई।आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की30 गाडियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं आग को बुझाने में 6 दमखलकर्मी घायल भी हो गए हैं। दमखलकर्मियों का आग बुझाने की कोशिश जारी है।
नियंत्रण कार्य में जुटा प्रशासन
जानकारी के मुताबिक एक बड़ा गेट गिर गया। सभी घायलों को महर्ष‍ि वाल्‍मीकि अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दमकलकर्म‍ियों की पहचान अजीत, जय वीर, धर्मवीर, नरेंद्र विकास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीन मंजिला फैक्‍ट्री में केमिकल बनाए जाते थे जिसके मालिक का नाम जतिन कुमार है। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायरकर्मी, सिविल डिफेंस, स्थानीय प्रशासन और दिल्ली पुलिस के जवान जुटे हैं।
अग्निशमन विभाग ने कही ये बात
अग्निशमन विभाग का कहना है, "आग बुझाने के लिए कुल 30 टेंडर मौके पर मौजूद हैं। 6 अग्निशमन कर्मियों को भी चोटें आई हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।"
Next Story