दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में आग का क़हर जारी, लाजपत नगर के एक बैंक में लगी आग

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 7:01 PM IST
दिल्ली में आग का क़हर जारी, लाजपत नगर के एक बैंक में लगी आग
x

दिल्ली न्यूज़: राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इसी कड़ी में दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले के लाजपत नगर इलाके में स्थित एक बैंक में आग लग गई है. आग लगने कि सुचना दमकल विभाग को दे दी गई है. सूचना पाकर दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया हैं जो आग बुझाने में लगी हुई है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं. दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना बुधवार दोपहर मिली थी, जिसके बाद मौके पर 10 फायर की गाड़ियों को भेजा गया. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी. वह चार मंजिला बिल्डिंग थी, जिसमें दो फ्लोर पर एक्सिस बैंक हैं. जबकि अन्य फ्लोर पर ऑफिस है. इसी बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लगी थी.

आग लगते ही मौके पर पहुंची लाजपत नगर थाने की पुलिस ने बिल्डिंग में मौजूद लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. इस दौरान करीब 80 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

Next Story