- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बुद्ध विहार में...
दिल्ली-एनसीआर
बुद्ध विहार में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Rani Sahu
23 July 2023 1:36 PM GMT
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। बाहरी दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें शाम करीब 4:30 बजे फोन पर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एक अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री बुध विहार में गली नंबर 1 में राधे श्याम मंदिर के पास स्थित है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Next Story