दिल्ली-एनसीआर

बैंक्वेट हाल में लगी आग, मैनेजर की मौत

jantaserishta.com
17 May 2022 9:38 PM IST
बैंक्वेट हाल में लगी आग, मैनेजर की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार स्थित अटलांटिस बैंक्वेट हाल में मंगलवार शाम को आग लग गई। इस भीषण आग को करीब दो घंटे में दमकल ने काबू पा लिया। वहीं इस हादसे में फेफड़े के अंदर धुआं जाने से बैंक्वेट हाल मैनेजर बेहोश हो गया जिसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान मैनेजर की मौत हो गई।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 5.45 बजे शाम को आग लगने कीसूचना मिली थी। दमकल की टीम ने कुल 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब दमकल की टीम बैंक्वेट हाल में गई तो पहली मंजिल पर मैनेजर हर्ष चोपड़ा बेहोश पड़ा मिला। हर्ष के शरीर पर जलने के निशान नहीं थे और सांसे चल रही थीं। इसलिए कैट्स एम्बुलेंस ने पहले दीपचंद बंधु अस्पताल और बाद में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। पहले ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। पहली मंजिल पर मौजूद हर्ष वहीं फंस गए। मौके पर एसएचओ भारत नगर प्रेम कुमार सिंह, चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार टांक एवं अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story