दिल्ली-एनसीआर

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग

Rani Sahu
17 Dec 2022 11:58 PM IST
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग
x
आगरा : आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार को रोक दिया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके तुरंत बाद पूरी कार आग का गोली बन गई। घटना से हाईवे पर एक तरफ यातायात रुक गया। आग बुझने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। कार सवार चार लोग आगरा से मथुरा जा रहे थे। सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार से चालक ने धुआं निकलता देखा। इस पर चालक ने कार को रोक दिया। उसमें सवार सभी लोग बाहर आ गए। जैसे चार लोगों बाहर निकले, कार धूं-धूं कर जलने लगी। हाईवे पर कार में आग लगने से यातायात थम गया।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में पूरी कार जल गई। बताया गया है कि कार डीजल से संचालित थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बता दें कि बीते दिनों न्यू आगरा क्षेत्र की लॉयर्स कॉलोनी में भी चलती कार में आग लग गई थी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story