दिल्ली-एनसीआर

चप्पल फैक्ट्री में आग लगी, दस दमकल की गाड़ियां मौजूद

jantaserishta.com
16 May 2022 10:09 PM IST
चप्पल फैक्ट्री में आग लगी, दस दमकल की गाड़ियां मौजूद
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली के नरेला में भीषण आग लग गई है. एक चप्पल फैक्ट्री में ये आग लगी है. आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन मौके पर दस दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. पुलिस को रात साढ़े आठ बजे इस घटना की सूचना दी गई थी और तुरंत एक्शन लेते हुए दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया.

अभी के लिए मौके पर धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिल रहा है और अफरा-तफरी का माहौल है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. दो दिन पहले ही नरेला में ही एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. आग इतनी भीषण थी कि मौके पर तब हाइड्रा क्रेन भेजनी पड़ी थी और कई घंटों बाद उस पर काबू पाया गया.
नरेला में आग लगने से पहले शुक्रवार को मुंडका के मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी. इसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी. आग इतनी भयंकर थी कि पूरी इमारत जलकर खाक हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही थी. उस मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी है और आग लगने के कारणों को समझने की कोशिश हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story