- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली के मदरसे में...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के मदरसे में लगी आग, दमकल की 17 गाड़ियां पहुंचीं
Rani Sahu
4 Jun 2023 10:20 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली के एक मदरसे में रविवार शाम आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 5.41 बजे जगतपुरी थाने के पास न्यू बृजपुरी के गली नंबर-6 स्थित एक मदरसे में मीटर में आग लगने की सूचना मिली।
गर्ग ने कहा, "कुल 17 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।"
उन्होंने कहा, "सड़क बहुत संकरी है, इसलिए दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।"
--आईएएनएस
Next Story





