दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में अग्निपथ के विरोध में उपद्रव करने वाले 225 युवकों पर दर्ज हुई एफआईआर

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 7:02 AM GMT
एनसीआर नॉएडा में अग्निपथ के विरोध में उपद्रव करने वाले 225 युवकों पर दर्ज हुई एफआईआर
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना का विरोध करने के नाम पर अव्यवस्था फैलाने, एक्सप्रेसवे को जाम करने की कोशिश करने और तोड़फोड़ करने वाले युवकों की तलाश गौतमबुद्ध नगर पुलिस कर रही है। ऐसे युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर आए फोटो और वीडियो देखकर पुलिस इन युवकों की पहचान कर रही है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ऐसे करीब 225 युवकों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि कल (शुक्रवार) की दोपहर युवकों के एक जत्थे ने जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करने का प्रयास किया था। इसी दौरान एक बस में तोड़फोड़ की गई। जिसकी वजह से बस के कर्मचारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

225 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 15 हुए गिरफ्तार: अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार की दोपहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। सड़को को जाम करने की कोशिश की गई थी। इस विरोध प्रदर्शन में एक बस चालक समेत 9 पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं।पुलिस ने 75 नामजद और 150 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि फोटो, वीडियो और अन्य माध्यमों से प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: कल (शुक्रवार) की दोपहर में जेवर और यामुना एक्सप्रेस वे पर उपद्रवियों ने जमकर बबाल काटा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया था। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर सैकड़ों युवा उतर आए थे। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर पुलिस ने 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। अन्य प्रदर्शनकारियो की तलाश में पुलिस जुटी है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह का कहना है कि प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। शुक्रवार की दोपहर उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की पहचान करके गिरफ्तारी जल्दी कर ली जाएंगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया था: अग्निपथ के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों की वजह से अव्यवस्था फैली। यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया गया था। जिसकी वजह से हजारों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे को बहाल किया। दूसरी ओर जानकारी मिलने के बाद जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह युवकों को समझाने मौके पर पहुंचे। विधायक ने युवकों को संबोधित किया और बताया कि गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है। यह केंद्र सरकार का बेहद महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिससे देश के युवकों बड़ा फायदा मिलने वाला है।

Next Story